Top News

नारायणपुर पंचायत में कृषि जन कल्याण चौपाल आयोजित

 


किसानों को मिली योजनाओं और आधुनिक खेती की जानकारी

तरैया,(सारण)। प्रखण्ड के नारायणपुर पंचायत में बुधवार को कृषि विभाग की ओर से कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। चौपाल के दौरान किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, उन्नत बीजों के उपयोग, फसल प्रबंधन, कृषि यांत्रिकीकरण तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।


 कार्यक्रम में मौजूद कृषि अधिकारियों ने किसानों से उनकी खेती से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। किसानों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव और तकनीकी मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों ने बताया कि कृषि जन कल्याण चौपाल का उद्देश्य किसानों को विभागीय योजनाओं से जोड़ना, आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देना और खेती को अधिक लाभकारी बनाना है। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों को अपनाकर किसान उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि कर सकते हैं। मौके पर क्रियाही समन्यवक राकेश रंजन, सहायक तकनीकी प्रबंधक मो० शैयद हुसैन, किसान सलाहकार जितेन्द्र कुमार, पूर्व बीडीसी नागेंद्र प्रसाद, किसान राजेश्वर प्रसाद, वकील साह, लगनदेव राउत, तेरस मांझी, विजय सिंह, शत्रुघ्न सिंह, रघुनाथ सिंह, समेत अन्य किसान मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post