तरैया,(सारण)। प्रखण्ड कार्यालय में बुधवार को तरैया बीडीओ विभु विवेक ने सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिवों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने बताया, 28 जून को 'पंचायत विकास दिवस' के अवसर पर सभी पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार, प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत के सतत विकास के लिए ग्रामसभा आयोजित की जानी है। इस दिन को 'पंचायत विकास दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इस पहल की शुरुआत जून माह के अंतिम रविवार, 28 जून से होगी।
बैठक के दौरान बीडीओ ने उपस्थित मुखिया और पंचायत सचिवों के साथ प्रखंड में सूखे और बाढ़ की स्थिति पर विशेष चर्चा की। आगें उन्होंने जानकारी दी कि प्रखण्ड के दो पंचायतों, डेवढ़ी और पोखरेड़ा में विवाह भवन के निर्माण की योजना है। इसके अतिरिक्त, प्रखण्ड मुख्यालय, पचौड़र और डुमरी पंचायतों में आधार कार्ड बनाने के लिए केंद्र खोले जाएंगे जिन सभी योजनाओं पर कार्य किए जा रहे है। बैठक में तरैया बीडीओं विभु विवेक, सीओं पंकज कुमार सिंह, प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, मुखिया सह जदयू नेता सुशील कुमार सिंह, मुखिया बिनोद सिंह, नन्दकिशोर साह, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह, बीर बहादुर राय, अनिल यादव, हरेन्द्र सहनी समेत अन्य जनप्रतिनिधि और पंचायत सचिव उपस्थित थे।


Post a Comment