![]() |
| पानापुर CHC: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित परिवार नियोजन शिविर में चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मौजूद लाभार्थी। |
पानापुर (छपरा तक): सारण जिले के पानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शुक्रवार को जननी संस्था के सहयोग एवं 'मोबियस फाउंडेशन' की आकार द्वार परियोजना के तहत परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का सफल संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार गौरव की देखरेख में संपन्न हुआ।
सफल ऑपरेशन और दी गई चिकित्सकीय सलाह
शिविर के दौरान स्थायी परिवार नियोजन अपनाने के उद्देश्य से कुल पांच महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया। प्रख्यात सर्जन डॉ. सुबोध सिंह ने सभी पंजीकृत महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों द्वारा सभी महिलाओं के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाइयों के साथ-साथ स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया।
लाभार्थियों और प्रेरकों के लिए प्रोत्साहन राशि की जानकारी
![]() |
महिला बंध्याकरण: लाभार्थी महिला को 2,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। वहीं, प्रेरित करने वाली आशा कार्यकर्ता या सहयोगी को 300 रुपये मिलते हैं।
पुरुष नसबंदी: नसबंदी कराने वाले पुरुष को 3,000 रुपये और प्रेरक को 400 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले सभी लाभार्थियों को सुरक्षित और निःशुल्क एंबुलेंस सुविधा के माध्यम से घर तक पहुंचाने की भी समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।


Post a Comment