Top News

तरैया में परिवार नियोजन पखवाड़ा पर आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

तरैया के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करतीं आशा कार्यकर्ता
आयुष्मान आरोग्य मंदिर डेवढ़ी में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण।


तरैया,(सारण)। प्रखंड के डेवढ़ी गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मंगलवार को परिवार नियोजन के अंतर्गत फैसिलिटेटर व आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम आकार परियोजना और जननी व मोबियस फाउंडेशन के संयुक्तत त्वावधान में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीएम बृजेश कुमार ने की जबकि मध्यस्थता जननी के जिला क्षेत्र समन्वयक पवन कुमार ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन के लाभों और इससे संबंधित स्थाई एवं अस्थाई कार्यों की जानकारी को सरल और सुगम भाषा में आमजनों तक पहुंचाने के लिए  प्रशिक्षित करना था। वहीं कार्यकर्ताओं को बताया गया कि वे कैसे लोगों को छोटे परिवार के फायदे, बच्चों के जन्म में अंतराल को अस्थाई साधनों के द्वारा एक बच्चे से लेकर दूसरे बच्चे के बीच में 3 साल का अंतर रखने की आवश्यकता और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में समझा सकती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रभावी संवाद और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर जोर दिया। बैठक में रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आलोक बिहारी शरण, मध्यस्थता जननी के जिला क्षेत्र समन्वयक पवन कुमार, सीएचओ सुनील दाधीच, फैसिलिटेटर संगीता देवी, एएनएम तरेसा लकड़ा, समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post