![]() |
| उसरी बाजार: बालवाटिका इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे व उपस्थित गणमान्य लोग। |
उसरी बाजार/छपरा (छपरा तक): सारण जिले के उसरी बाजार स्थित बालवाटिका इंटरनेशनल स्कूल में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक (Principal) मो. शाहबाज ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।
देशभक्ति गीतों और नृत्य से बच्चों ने मोहा मन
ध्वजारोहण के बाद विद्यालय परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, भाषण और मनमोहक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में ताशिफा शेख, अफ़्फ़ान शेख, समीरा शेख, अर्जन शेख, आर्यन कुमार, आसिफ रज़ा, सीबा खातून, ब्यूटी कुमारी, अंशु कुमारी, रिशा कुमारी, निशु कुमारी, निशि कुमारी, विवेक कुमार, दिलशाद हुसैन, दिलनवाज हुसैन, तहसीन रज़ा, विराट कुमार, अंश कुमार, राजा बाबू, आयात परवीन, सृष्टि कुमारी, सलोनी कुमारी, अभिराज कुमार, स्वीटी कुमारी और सन्नी कुमार समेत कई विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अभिभावक व गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें जमाल हुसैन, घनश्याम कुमार, डॉ. कृष्ण प्रसाद, शैलेश कुमार, शंभू कुमार, शंभू महतो जी समेत विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment