Top News

सारण: अपहरण के 24 घंटे बाद गंडक नहर से युवती का शव बरामद, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप

सारण के तरैया में गंडक नहर के पास जांच करती पुलिस और घटनास्थल का प्रतीकात्मक दृश्य
परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या की जताई आशंका, जांच में जुटी पुलिस

 

तरैया,(सारण)। थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव स्थित गंडक नहर से रविवार की सुबह एक अपहृत युवती की शव तरैया पुलिस ने बरामद किया हैं। युवती के चेहरे पर गंभीर जख्म के निशान बने हुए है। जिससे आशंका जताया जा रहा है कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित हुई है। परिजनों ने युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को मृतिका के घर के सामने गंडक नहर से बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। यह घटना अपहरण के 24 घंटे बाद सामने आई है। मृतिका के परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि शाहनेवाजपुर गांव के मंटू राय ने शनिवार सुबह उनकी बेटी का अपहरण किया था। जिसको लेकर उन्होंने शनिवार को ही स्थानीय थाने में शादी की नीयत से अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मृतिका के मां का आरोप है कि आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उनकी बेटी के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के बाद युवती के चेहरे पर तेजाब फेंका गया था। मृतका की मां ने थाने के चौकीदार पर भी पूर्व के एक मामले में सुलह न होने के कारण हत्या करवाने का आरोप लगाया है। इधर मामले की गम्भीरता को देखते हुए मढ़ौरा-2-मसरख एसडीपीओ संजय कुमार सुधांशु और मसरख इंस्पेक्टर इंद्रजीत महतो तरैया थाने पहुचे और युवती के परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने मामले की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post