![]() |
| तरैया: दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजती तरैया थाना पुलिस। |
तरैया,(सारण)। थाना क्षेत्र एक गांव में राजमिस्त्री की पत्नी से औजार मांगने के बहाने घर में घुसे युवक द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। जानकारी के अनुसार, चंचलिया निवासी तूफानी मंगलवार कि देर शाम पीड़िता के घर पहुंचा था। उसने महिला के पति से राजमिस्त्री के काम के लिए औजार मांगने का बहाना बनाया और इसी बहाने वह घर के अंदर घुस गया। इसी दौरान युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए महिला के साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर तरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की और गिरफ्तारी कर उसे छपरा जेल भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। साथ ही 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए महिला को छपरा भेजा दिया है।

Post a Comment