Top News

आपदा अनुग्रह अनुदान के तहत आश्रितों को मिला सहायता राशि का चेक

 


तरैया,(सारण)। बिहार सरकार के आपदा अनुग्रह अनुदान के तहत अंचल कार्यालय में तरैया बुधवार को विभिन्न आपदाओं में अपनी जान गवाने वाले पांच मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। तरैया सीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि भागवतपुर पंचायत के बेलहरी गांव निवासी मोतीलाल राम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनके आश्रित को चार लाख रुपये का चेक दिया गया। इसके अलावा बेलहरी निवासी मृतका सुधा देवी, भलुआ भिखारी गांव निवासी मृतिका सावित्री देवी, डुमरी गांव निवासी मृतक मुन्ना कुमार सिंह, तथा तरैया गांव निवासी मृतिका चमेली देवी के आश्रितों को भी चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।


सीओं पंकज कुमार सिंह ने लाभुकों को चेक सौंपते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ने बताया कि इन परिवारों ने वर्षों पहले अपने प्रियजनों को खो दिया था और लंबे समय से अनुग्रह राशि की प्रतीक्षा कर रहे थे। सरकार की आपदा अनुग्रह अनुदान योजना के तहत यह आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, जिससे पीड़ित परिवारों को कुछ राहत मिल सके। मौके पर अंचल प्रभारी प्रधान सहायक रणधीर रंजन, मुखिया संघ के अध्यक्ष सह भागवतपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार यादव, चंचलिया मुखिया नंदकिशोर साह, अवनीश कुमार सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि, व कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post