Top News

अखण्ड अष्टयाम को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा


 तरैया,(सारण)। प्रखण्ड के भागवतपुर नोनिया टोला में नवनिर्मित मां भगवती देवी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे के अखण्ड अष्टयाम का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हाथी, घोड़ा, बैंड-बाजे तथा जयकारों के बीच आचार्य संजय पाठक के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नेवारी-गोविंदपुर स्थित डबरा नदी से जलभरी की गई। मुख्य यजमान दुर्योधन महतो उर्फ योद्धा महतो अपनी धर्मपत्नी के साथ पूजा-अनुष्ठान में शामिल हुए। कलश यात्रा में 551 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। यात्रा में समाजसेवी एवं शिक्षक नेता अर्जुन युवराज, मुखिया मुकेश यादव, सरपंच बीगन राय, बाल्युगेश्वर महतो, मुक्तिनाथ प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, सुजीत कुमार, सुशील कुमार महतो, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश महतो, अरुण कुमार, संतोष कुमार, विवेकानंद महतो, मनोज प्रसाद, प्रवेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा तथा जगलाल महतो सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने माता भगवती के जयघोष के साथ धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post