छपरा । जयप्रकाश महिला महाविद्यालय छपरा, में स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को' विश्व मानसिक दिवस 'के अवसर पर जागरूकता एवं सेहत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा तनाव, चिंता ,भावनात्मक स्वास्थ्य और सहायता लेने की आवश्यकता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर संकलित परिचय से हुई।
इसके बाद मनोविज्ञान की प्राध्यापिका मनीषा कुमारी ने छात्राओं को परीक्षा एवं अध्ययन, तनाव, चिंता एवं ओवर थिंकिंग नींद एवं स्क्रीन की आदतों तथा भावनात्मक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर उपयोगी जानकारी दी।
कार्यक्रम में थीम " और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ सामान्य भ्रांतियां पर गतिविधियों के माध्यम से चर्चा की गई। मनोविज्ञान की प्राध्यापिका डॉ नमिता किशोर एवं डॉ अनिता गौतम ने इस संवाद में छात्राओं को यह समझाने में सहायता की कि मानसिक स्वास्थ्य पर बात करना कमजोरी नहीं है बल्कि आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेना एक सकारात्मक कदम है।
रसायन शास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में ध्यान एवं शांति गतिविधि आयोजित की गई । छात्राओं ने कुछ मिनट शांत होकर सांसों पर ध्यान केंद्रित किया तथा स्वयं को मानसिक रूप से सहज रखने का अभ्यास किया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण छात्राओं द्वारा 'वॉल ऑफ पॉजिटिव, गतिविधि की गई। छात्राओं ने इसे क्रियाकलापों और संवेदनाओं को वॉल आफ पॉजिटिविटी पर प्रेषित किया जो उन्हें बेहतर महसूस करवाती है।
कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य संकल्प भी दिलाया गया जिसमें छात्राओं ने अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भावनाओं का सम्मान करने तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (यूनिट -2) की कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सेहत केंद्र समन्वयक डॉ बिंदी कुमारी द्वारा किया गया।
उन्होंने प्राध्यापक डॉ रेखा श्रीवास्तव, डॉ चंचल कुमारी डॉ. शबाना मलिक, डॉ मुग्धा, डॉ अनवर अली,डॉ अंजू कुमारी,डॉ प्रियंका रिछारिया , डॉ एकता अग्रवाल, डॉ कुमारी रेखा एवं छात्राओं को आभार व्यक्त करते हुए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सहयोगी वातावरण बनाने का संदेश दिया।

Post a Comment