छपरा तक। आज कल के नए ट्रेडिंग और टेक्नोलॉजी के जमाने में भी लोग अंधविश्वास, झार-फूंक और तंत्र-मंत्र चक्कर में ठगी के शिकार हो जा रहे है। ताजा मामला जिले के तरैया प्रखण्ड के पचभिण्डा पंचायत का है।
जहां उक्त पंचायत की सरपंच ललिता देवी के घर बाइक सवार पहुचे दो व्यक्तियों ने धार्मिक व तांत्रिक बातें कर परिवार के सदस्यों को अपने झांसे में लिया और करीब छह लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गई। मामले को लेकर सरपंच प्रतिनिधि सह सीएसपी संचालक सुदीश कुमार ने तरैया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत मिलने के बाद तरैया थाने कि पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर कर दी है। पुलिस आसपास के घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की पहचान की जा सके।
बताया जाता है कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति खुद को अवघड़ बताकर परिवार को लिया भरोसे में लिए और चकमा देकर कीमती गहने लेकर फरार हो गए। सरपंच प्रतिनिधि सुदीश कुमार ने बताया कि वह सीएसपी केंद्र पर बैंकिंग कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें घर से फोन आया कि दो व्यक्ति वहां पहुंचे थे और उनकी पत्नी व मां को झांसे में लेकर आभूषण लेकर चले गये।
उन्होंने बताया कि दोनों बाइक सवार खुद को अवघड़ बता रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों को विश्वास में लिया और सोनपुर में यज्ञ होने की बात कहते हुए चंदा देने के लिए कहा, उसके बाद यह कहकर भयभीत किया कि घर-गृहस्थी ठीक नहीं चल रही है। इसके बाद सुदीश कुमार की मां से कहा कि वे एक कवच देंगे, जिसे सोने की सिकड़ी में पहनने से परेशानियां दूर हो जायेंगी।
इसी दौरान दोनों ने पानी मंगवाया और उसमें कुछ पढ़कर रखने को कहा, परिवार के सदस्य जब तक उनकी बातों को समझ पाते, तब तक दोनों आरोपी आभूषण लेकर वहां से फरार हो गए।
परिजनों के अनुसार, दोनों व्यक्ति सरपंच ललिता देवी और उनकी सास की सोने की सिकड़ी, मंगलसूत्र, कान की बाली, पायल समेत अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए। दोनों के जाने के बाद जब घरवालों ने अपने पर्स और सामान की जांच की तो आभूषण गायब मिले।
वही तरह की वारदात से इलाके में भय का माहौल कायम है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक बातों या किसी अन्य तरह का झांसा देकर घर में प्रवेश करने वाले अनजान लोगों से सतर्क रहें, संदेह होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Post a Comment