Top News

बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर बीडीओं और सीओं से मिले राजद नेता शैलेन्द्र

 


छपरा तक। पानापुर प्रखण्ड के सरौजा भगवानपुर में गंडक नदी के पानी के भारी दबाव से सारण तटबंध टूटने के बाद पानापुर और तरैया के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। बाढ़ पीड़ित ऊंचे स्थान तथा सारण तटबंध पर शरण लिए हुए है। जिन्हें तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके समक्ष भोजन, इलाज तथा अपने पशुओं की चारे की समस्या हो गई है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे तथा कई जगह सामुदायिक किचेन भी संचालित किए जा रहे है। लेकिन बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि उनके समक्ष कई तरह की समस्या आ रही है। 


इसी दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच दौरा कर रहे राजद नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष आ रही समस्याओं को लेकर राजद नेता ने तरैया प्रखण्ड कार्यालय पहुंचकर अंचलाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान बाढ़ पीड़ित परिवारों की परेशानियों से उन्हें अवगत कराया और मांग की कि हर जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री एवं आवश्यक सुविधाएं जल्द से जल्द पहुंचाई जाएं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जिन क्षेत्रों में अभी तक राहत नहीं पहुंची है, वहां जल्द ही राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। राजद नेता पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी बाढ़ पीड़ित परिवार राहत से वंचित न रहे। इस मुश्किल घड़ी में हम अपने क्षेत्र की जनता के साथ मजबूती से खड़े हैं। तथा प्रशासन से भी सहयोग की अपील करते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post