Top News

तरैया के भटगाई में सर्पदंश से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 


छपरा तक। तरैया थाना क्षेत्र के भटगाई गांव में गुरुवार की रात विषैले सांप के डंसने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक उक्त पंचायत के वार्ड संख्या-04 के पूर्व वार्ड सदस्य अरुण कुमार ठाकुर का 17 वर्षीय पुत्र अमन राज ठाकुर बताया गया है।


परिजनों के अनुसार, अमन रात में सोया हुआ था, तभी एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया। करीब एक घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी स्थिति गंभीर हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बताया जाता है कि बाढ़ का पानी उसके घर के आसपास तक पहुंच गया था। किशोर की मौत से मां रंजू देवी, पिता अरुण कुमार ठाकुर सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना की सूचना मिलने पर सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी, मुखिया ओम प्रकाश राम, पूर्व मुखिया अरुण सिंह, उप सरपंच रामनारायण यादव, वार्ड सदस्य उदय ठाकुर, मुन्ना राय, शैलेन्द्र सिंह, सहित कई गणमान्य लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।


सूचना पर पहुंची तरैया पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post