Top News

तरैया में 6 पंचायतों के 31 वार्डों के बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी जीआर कि राशि

 


छपरा तक। तरैया में बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकारी अनुग्रह राहत अनुदान (जीआर) राशि मिलने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्रखण्ड के 6 पंचायतों के 31 वार्डों में राहत राशि के भुगतान के लिए सर्वेक्षण और दस्तावेज जुटाए का कार्य किए जा रहे हैं।


दस्तावेज जुटाने की जिम्मेदारी राजस्व कर्मचारियों, शिक्षकों और वार्ड सदस्यों को सौंपी गई है, जो कि प्रभावित परिवारों से आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य जरूरी कागजातों की छायाप्रति जमा कर रहे हैं। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अनुग्रह अनुदान (जीआर) राहत की राशि भेजी जायेगी।


प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, माधोपुर मुखिया सुशील कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से संबंधित सरकारी कर्मियों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक समेत जरूरी दस्तावेजों की छायाप्रति शीघ्र जमा करने का आग्रह किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post