![]() |
| दवा बुखार होने पर नहीं देना है एंटीबायोटिक : डॉक्टर इशिका |
नगरा। प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा स्थित समाजसेवी परमानंद यादव के घर पर बच्चों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें खैरा थाना क्षेत्र के आस पास से आए करीब 100 बच्चों का इलाज हुआ तथा सभी को निःशुल्क दवा दी गई। कैंप में उपस्थित पीरियोडिक डॉक्टर इशिका सिन्हा ने बताया कि अभी मौसम में बदलाव हो रहा है और इस बदलते हुए मौसम में शिशुओं को बुखार एवं खांसी होती है। बुखार होने पर सिर्फ पेरासिटामोल का सिरप ही देना चाहिए। बच्चों को कभी भी एंटीबायोटिक दवा या इंजेक्शन नहीं लगना चाहिए। लेकिन अभी मेडिकल की दुकान या अन्य जगहों से अभिभावक दवा ले लेते हैं या इलाज करते हैं तो लोग एंटीबायोटिक एवं एंटीबायोटिक इंजेक्शन का इस्तेमाल कर देते हैं जो की उचित नहीं है । बच्चों को अच्छा खाना देना चाहिए और साफ सुथरा रखना चाहिए।

Post a Comment