छपरा तक। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रखंड स्तर पर आयोजित ‘सेवा सेतु शिविर-सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में विधायक छोटी कुमारी शामिल हुईं। कार्यक्रम में बीस सूत्री उपाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, बीस सूत्री सदस्य धर्मेंद्र कुमार साह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रिंकू सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि ‘सेवा सेतु शिविर’ का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है। आम लोगों को सरकारी योजनाओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए ऐसे शिविर महत्वपूर्ण हैं। पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लोगों की शिकायतों और आवेदनों को दर्ज कर उनके निराकरण की प्रक्रिया भी की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Post a Comment