नगरा। प्रखंड के खैरा थाना परिसर में दुर्गा पूजा के लिए शांति समिति की बैठक संपन्न हुई बैठक नगरा प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक कृपा सागर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। शांति समिति की बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा समितियां के अध्यक्ष, सदस्य, जनप्रतिनिधि सहित दर्जन गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पुलिस निरीक्षक कृपा सागर एवं खैरा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से उपस्थित पूजा समिति के अध्यक्ष सदस्य एवं अन्य को बताया कि डीजे का प्रयोग पूर्णतः बंद रहेगा।
ध्वनि विस्तारक यंत्र सुबह 6:00 से रात्रि 10:00 बजे तक ही बजेंगे। वहीं पंडाल में उचित लाइट,सीसीटीवी कैमरे टेलीविजन की व्यवस्था रखनी होगी तथा पूजा पंडाल में स्त्री एवं पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वारा बनाने होंगे । दोनों पदाधिकारी ने यह भी बताया कि दुर्गा पूजा आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का त्यौहार है। इसको मिलजुल के मनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन उपद्रवी तत्वों पर गहरी नजर रखी हुई है किसी भी तरीके की अफवाह फैलाने वाले या अराजकता उत्पन्न करने वाले के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक कृपा सागर, खैरा थाना प्रभारी मुकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार, ए एस आई नागेंद्र प्रसाद सहित थाना के जवान एवं विभिन्न पूजा समितियां के अध्यक्ष क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति,जन प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित थे।



Post a Comment