Top News

लेन देने के नाम पर 48 महिलाओं से 1.44 लाख रुपये की ठगी

 

◆ पीड़ित महिलाओं ने लोन कम्पनी के कार्यालय पर किया प्रदर्शन

तरैया,(सारण)। थाना क्षेत्र के रामबाग स्थित एक लोन कम्पनी द्वारा लोन देने के नाम पर 48 महिलाओं से 1.44 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। 'समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड' नामक से संचालित एक कंपनी से ठगी का शिकार होने के बाद महिलाओं ने बुधवार को कंपनी के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। पीड़ित महिलाओं का आरोप हैं कि कंपनी के कर्मियों ने पहले उनके गांवों में घूमकर संपर्क किया। उन्होंने महिलाओं को आसान किस्तों पर लोन उपलब्ध कराने का झांसा दिया। 


जब महिलाएं लोन लेने के लिए तैयार हो गईं, तो उनसे रजिस्ट्रेशन और बीमा के नाम पर प्रति महिला 3,000 रुपये नकद वसूल किए, उसके बाद कर्मियों ने आश्वासन दिया था कि मंगलवार तक सभी के खातों में 60,000 रुपये की लोन की राशि भेज दी जाएगी। लेकिन मंगलवार कि शाम तक जब महिलाओं के बैंक खातों में पैसे नहीं आए, तो उन्हें शक हुआ। जब वे लोग बुधवार सुबह रामबाग स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचीं, तो वहां ताला लटका मिला और बाहर लगा कंपनी का बोर्ड भी गायब था। जिसके बाद ठगी का अहसास होते ही महिलाओं ने कार्यालय के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित महिलाओं की शिकायत दर्ज की। इस संबंध में कुल 48 पीड़ित महिलाओं ने स्थानीय थाने में कंपनी के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post