Top News

बाढ़ की स्थिति को लेकर बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, राहत एवं बचाव कार्य तेज करने पर हुई चर्चा

 


पानापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए बीडीओ आनंद पांडेय ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव कार्य, जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने तथा जलजमाव वाले क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायतों में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति की जानकारी बीडीओ को दी। कई गांवों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंचने तथा आवागमन प्रभावित होने की समस्या से भी अवगत कराया गया। बीडीओ ने प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत कार्य में तेजी लाने का भरोसा दिया।बैठक में जनप्रतिनिधियों से राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। अधिकारियों ने लोगों से बाढ़ के पानी में अनावश्यक रूप से नहीं जाने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की। बैठक में भोरहंांमुखिया प्रतिनिधि ललन महतो, महम्मपुर मुखिया जलेश्वर मांझी, पूर्व मुखिया सभा राय, जिला पार्षद रत्नेश भास्कर,चकियां बीडीसी व मुखिया प्रतिनिधि निरंजन कुमार सिंह सहित दर्जनों प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post