पानापुर/सारण। सारण में गंडक नदी की बाढ़ से उत्पन्न स्थिति के बीच जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी रौशन कुमार ने रविवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए संचालित कम्युनिटी किचन, राहत केंद्रों और स्वास्थ्य शिविरों की अधिकारियों ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों तक भोजन, राहत सामग्री और चिकित्सा सुविधा पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें भी सक्रिय हैं। पानापुर में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं, जहां लोगों की जांच के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखी जा रही है|
जिलाधिकारी और एसएसपी ने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखने तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल बचाव दल और नाव उपलब्ध कराने को कहा गया।

Post a Comment