Top News

मशाल 2026' के सफल संचालन हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

 

पानापुर बीआरसी में मशाल 2026 के लिए आयोजित एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
पानापुर में ‘मशाल 2026’ के सफल संचालन को लेकर शारीरिक शिक्षकों और खेल प्रभारियों का प्रशिक्षण।


​पानापुर (सारण )

​विद्यालय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे 'मशाल 2026' कार्यक्रम को लेकर बुधवार को बीआरसी पानापुर में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का  आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों एवं  नामित खेल प्रभारियों और ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर रौशन कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण  का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को खिलाड़ियों के चयन, उनकी पात्रता जांच, आयु प्रमाण पत्रों के सत्यापन, और निष्पक्ष प्रतियोगिता संचालन की बारीकियों से अवगत कराना है. इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों की शुरुआती स्तर पर ही सही पहचान की जा सकेगी। उन्होंने  खिलाड़ियों के शारीरिक मानकों और क्षमता के सटीक आकलन के लिए पारदर्शी तरीके से 'बैटरी टेस्ट' आयोजित करने के तौर तरीको पर विस्तार से जानकारी दी.उन्होंने बताया कि  प्रतियोगिताएं चरणबद्ध तरीके से सबसे पहले विद्यालय स्तर, फिर सीआरसी , प्रखंड और अंत में जिला व राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी। अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और साइकिलिंग जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अरुण कुमार तिवारी, कान्हा राम, रमेश कुमार सिंह,शिवकुमार राम, वीरेंद्र प्रसाद चौधरी, कांता राम, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार पांडेय, अभिषेक कुमार सिंह, महम्मद कासिम सहित अन्य शारीरिक शिक्षक एवं खेल अनुदेशक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post