Top News

प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों से मिल जाना हाल, उपलब्ध कराया राहत

 


अमनौर/ मकेर। अनुमंडल के पानापुर, तरैया, अमनौर, मकेर के बाढ़ पीड़ितों के लिए समाजिक स्तर पर मदद के लिए हाथ उठने लगे है। मढ़ौरा के युवा सामाजिक संगठन के लोग के साथ जनप्रतिनिधि भी मदद के लिए आगे आ रहे है। रविवार को मढ़ौरा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष परमा्मा राय अमनौर और मकेर के बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे।‌ परमात्मा राय ने पीड़ितों से मिल कर उनका हाल जाना और निजी व्यवस्था से उनके बीच राहत समाग्री और तैयार भोजन उपलब्ध कराया। मुखियां परमात्मा राय ने कहा कि बाढ़ का पानी कम हुआ है यह बड़ी राहत है लेकिन हजारों परिवार अभी भी घर लौटने की स्थिति में नही है। गांव और घरों में अभी भी पानी भरा होने से जीवन मुश्किल बना हुआ है। बांध, सड़कों और उच्चें स्थान पर रह रहे लोग गंभीर परेशानी में है। मुश्किल में रह रहे लोगों के लिए खाना पानी के साथ स्वास्थ सुविधा की समस्या है। इसके लिए सरकारी स्तर से अलग आमलोगों की भी मदद की जरूरत है। बाढ़ पीड़ितों की सहायता अभी सबसे बड़ी जरूरत है। इस जरूरत में सभी लोगों के साथ और सहयोग की जरूरत है। बाढ़ पीड़ितों के बीच उनके दुख नें खड़ा होना और मदद पहुंचाना मानवता है और इसमें सभी के आगे आने की जरूरत है। मुखिया ने कहा कि अमनौर के बसतपुर, मकेर के फुलवरिया, केतुका नंदन, मकेर सहित कई स्थानों की स्थिति अभी भी मुश्किल बनी हुई है‌।‌ ऐसे में लोगों से मिल कर उनके दुख नें भागीदार बनना जरूरी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post