Top News

सकारात्मक सोच और ध्यान से मजबूत होगा मन, युवाओं को बताए सफलता के सूत्र: ईवी गिरीश भाई जी

 

इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और जीविका कार्यालय में सकारात्मक सोच, ध्यान और मानसिक मजबूती का दिया गया संदेश: बीके अनामिका दीदी 

छपरा, 07 अक्टूबर।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय छपरा के द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय राजयोग शिविर में आए ईवी गिरीश भाई जी के द्वारा भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में अपने मधुर वाणी से स्वस्थ समृद्धि और खुशी का रहस्य से संबंधित लोगो को जागरूक रहने के लिए गुड सिखाया।

स्थानीय सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बीके अनामिका दीदी के नेतृत्व ने बताया कि स्थानीय शहर के जीविका कार्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज में आयोजित अलग- अलग कार्यक्रमों में सकारात्मक सोच, ध्यान और मानसिक मजबूती का संदेश दिया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से जुड़े भाई और बहनों ने कहा कि सफलता के लिए पढ़ाई और मेहनत के साथ मन का शांत और सकारात्मक होना भी निहायत जरूरी होता है। उक्त तीनों स्थानों पर भाई और बहनों के द्वारा युवाओं को तनाव और नकारात्मक विचारों से दूर रहने के तरीके को बताया गया। 


लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय काउंसलर ईवी गिरीश भाई जी ने ‘एनहांसिंग माइंड पावर’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मन को शक्तिशाली और शांत रखने के लिए उसे सकारात्मक विचारों से भरना जरूरी है। साथ ही विद्यार्थियों को अपने माता- पिता, बड़ों और गुरुओं का दिल से सम्मान करने की सीख दी। जबकि छात्र और छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाने के बाद रैली भी निकाली गई। 


वहीं, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या ममता भारती के नेतृत्व में नर्सिंग स्कूल के छात्र और छात्राओं को ईवी गिरीश भाई जी ने ‘मस्ती- मस्ती में सफलता का रहस्य’ समझाते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा के डर से मुक्त होने के उपाय बताया। आगे उन्होंने कहा कि परीक्षा का भय दूर करने के लिए मन के विचारों को शक्तिशाली और सकारात्मक बनाना होगा। 


वहीं जीविका के जिला कार्यालय में जीविका समूह से जुड़ी बहनों और भाइयों को डीपीएम अरुण कुमार के नेतृत्व में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने ‘पॉजिटिव थॉट और मेडिटेशन’ विषय पर व्याख्यान देते हुए उन्होंने कहा कि सकारात्मक चिंतन से मन और तन दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है। परमात्मा पर मन को एकाग्र करना या उनकी याद में बैठना ही योग है। नियमित ध्यान से मन को शांत रखने और विचारों को सकारात्मक दिशा देने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में बीके अरविंद भाई, पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र रस्तोगी, बीके रानी, बीके आराधना, बीके वीणा, बीके कलावती, बीके वारा प्रसाद, बीके निरंजन, बीके राजा भाई, बीके अंकित, बीके बंटी, बीके प्रियांशु बहन, बीके निर्मला बहन, बीके प्रिया, बीके बीरेन्द्र, बीके सचिन, बीके अर्जुन सहित कई अन्य भाई और बहनों का सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post