Top News

नारायणपुर पंचायत स्तरीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में भागवतपुर बना विजेता

 


तरैया (सारण): प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला नारायणपुर एवं भागवतपुर की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भागवतपुर की टीम ने जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।


फाइनल मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला। अंततः भागवतपुर की टीम ने शानदार खेल और रणनीति के दम पर विजय हासिल की।


विजय के बाद रविवार सुबह भागवतपुर पंचायत की पूर्व बीडीसी प्रत्याशी आशा अर्जुन ने अपने आवास पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।


इस अवसर पर आशा अर्जुन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, ईमानदारी और टीम भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खिलाड़ियों ने पंचायत का नाम रोशन किया है, उसी तरह आगे भी जिला और राज्य स्तर पर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने का प्रयास करें।


कार्यक्रम में समाजसेवी एवं शिक्षक नेता अर्जुन शुक्ला सहित टीम कप्तान तिरोथ कुमार, उपकप्तान रूपेश कुमार, अमित, विवेक, सैफ खान, राजा खान, सोनू, सचिन, रोहित, अनुज, पंकज समेत दर्जनों खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


यह टूर्नामेंट क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति बढ़ती रुचि और प्रतिभा को दर्शाता है।


#Taraiya News, #Saran Cricket Tournament, #Narayanpur Cricket Tournament 2026, #Bhagwatpur Winner, #Bihar Sports News

Post a Comment

Previous Post Next Post