Top News

तरैया थाने के दो चौकीदार हुए सेवानिवृत्त, थाना परिसर में आयोजित हुआ विदाई समारोह

तरैया थाना परिसर में सेवानिवृत्त चौकीदारों के विदाई समारोह की तस्वीर
तरैया थाने के दो चौकीदार हुए सेवानिवृत्त


तरैया,(सारण)। तरैया थाना अंतर्गत कार्यरत दो चौकीदार 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त दोनों चौकीदारों के लिए रविवार को तरैया थाना परिसर में थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। तरैया थाना अंतर्गत नेवारी गांव के चौकीदार गति राय व जयथर गांव के चौकीदार कैलाश राय 31 अगस्त 2026 को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। दोनों चौकीदारों को सम्मान पूर्वक विदाई समारोह आयोजित कर फूल-मालाओं, अंगवस्त्र, छाता, छड़ी समेत अन्य उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। तरैया थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों व चौकीदारों ने सेवानिवृत्त होने वाले दोनों चौकीदारों को सम्मानित किया। थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप ने कहा कि इन दोनों चौकीदारों ने अपना सेवा बेहतर देते हुए सेवानिवृत्त हुए है। थानाध्यक्ष ने उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना की। विदाई समारोह में थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप, एसआई अंजेश कुमार सिंह, ऋतिक कुमार, पंकज कुमार चौधरी, चौकीदार वकील राय, अभिरंजन कुमार, रामेश्वर मांझी,रंजीत कुमार, जुली मांझी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान व चौकीदार उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post