Top News

मढ़ौरा सरकारी ITI में आज अप्रेंटिसशिप मेला, ITI पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका

 

मढ़ौरा सरकारी ITI में आयोजित होने वाले अप्रेंटिसशिप मेले की जानकारी


मढ़ौरा । स्थानीय खेदन प्रसाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मढ़ौरा में रोजगारोन्मुखी पहल करते हुए सोमवार को अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन करेगा। अप्रेंटिसशिप मेला अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 एक्ट के तहत आयोजित होगा। इसकी जानकारी देते हुए नोडल सह प्रभारी प्राचार्य अमृतोष कुमार ने बताया की आईटीआई उत्तीर्ण छात्र- छात्राएं अप्रेंटिसशिप मेला में भाग ले सकते है।प्लेसमेंट इंचार्ज नितिश कुमार ने बताया कि आईटीआई में आयोजन की सभी तैयारी पुरी कर ली गई है। अप्रेंटिसशिप के चयन के लिए देश के विभिन्न प्रतिष्ठित बाहरी एवं स्थानीय कंपनी के नियोक्ता पदाधिकारी लिखित और मौखिक परीक्षा से छात्र का चयन करेगे। छात्र छात्राओं को सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र का मूल कापी, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, रिज्यूम साथ में लाना होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post