Top News

तरैया ई-किसान भवन में किसान गोष्ठी आयोजित, उन्नत खेती के लिए किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

तरैया ई-किसान भवन में आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को उन्नत खेती का प्रशिक्षण देते कृषि अधिकारी
तरैया ई-किसान भवन में शारदीय खरीफ महोत्सव के तहत आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी गई।

 रंजन श्रीवास्तव

तरैया,(सारण)। प्रखंड कार्यालय स्थित ई-किसान भवन में बुधवार को शारदीय खरीफ महोत्सव के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन जिला उप परियोजना निदेशक मो. शमशेर आलम, तकनीकी सहायक मो. शईयद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार रौठर ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों को खेतों में मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें कोदो, चीना और मरुआ जैसे मोटे अनाजों की बुआई, सिंचाई और अच्छे उत्पादन की तकनीक बताई गई। कृषि समन्वयक राकेश रंजन ने 'मिट्टी बचाओ अभियान' के तहत किसानों को मिट्टी की जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने रासायनिक खाद का कम इस्तेमाल कर जैविक खाद से उन्नत खेती करने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार यादव, प्रमोद सिंह, मुहम्मद आलम, चितरंजन पाठक, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सहनी, पूर्व बीडीसी नागेंद्र प्रसाद, सुनील महतो, दीपक कुमार, भिखारी राय, बिगन पाठक समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post