Top News

करोड़ों के फर्जी लेनदेन और धोखाधड़ी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने पानापुर से दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

 

मुंबई क्राइम ब्रांच ने पानापुर से करोड़ों के फर्जी लेनदेन मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया
मुंबई क्राइम ब्रांच ने पानापुर पुलिस के सहयोग से कोंध गांव में छापेमारी कर करोड़ों रुपये के फर्जी लेनदेन और धोखाधड़ी मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को टीम अपने साथ मुंबई ले गई।

छपरा(सारण)। महाराष्ट्र के मुंबई से पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने जिले के पानापुर थाने की पुलिस के सहयोग से मंगलवार की अहले सुबह कोंध गांव में छापेमारी कर करोड़ों के फर्जी लेनदेन और धोखाधड़ी एवं रुपयों के गबन मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त कोंध गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र अमन कुमार सिंह एवं अमित कुमार बताये जाते हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को अपने साथ लेकर मुंबई चली गई। इस मामले में पानापुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मुंबई में काम करते थे जहां एक कम्पनी के मालिक को धोखे में रख एवं चेकबुक पर फर्जी हस्ताक्षर कर उन्होंने करोड़ों  रूपये का गबन कर लिया हैं। इस मामले में पीड़ित ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई जिले के नेरुल थाने में धोखाधड़ी एवं गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 305, 316(5), 318(4), 336, 338, 340(2), 344, 35 एवं 61 के तहत मामला दर्ज किया है। उसी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों की भाइयों को गिरफ्तारी की है। वहीं मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा कोंध गांव से दो भाइयों के गिरफ्तारी पर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post