Top News

तरैया में शवयात्रा के दौरान लापता युवक का पोखर से शव बरामद, एक पखवाड़े बाद मिला शव

 

तरैया में शवयात्रा के दौरान लापता युवक का पोखर से शव बरामद


तरैया,(सारण)। थाना क्षेत्र के चंचलिया सोहागपुर घाट से शवयात्रा के दौरान लापता युवक का शव लगभग एक पखवाड़े बाद रविवार को भटगाई गांव स्थित एक पोखर से तरैया पुलिस ने बरामद किया। जिसकी शिनाख्त तरैया पुलिस ने लापता युवक के परिजनों से कराया। युवक के कपड़े और उसके चेहरे के निशान से परिजन उसे पहचान पाए। शव कि शिनाख्त भलुआ निवासी संतोष कुमार के 18 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार रूप में हुई है। जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार निखिल चंचलिया गांव से एक पखवाड़े पूर्व एक मृत व्यक्ति के शवयात्रा में गंडक नदी तट सोहागपुर घाट पर अंतिम संस्कार में गया हुआ था। देर तक जब निखिल लौटकर घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। लेकिन निखिल का कही कुछ अता-पता नहीं चल पाया था।कुछ लोगों ने बताया था कि चंचलिया शिव मंदिर तक उस युवक को लोगों ने देखा था। युवक थोड़ा मानसिक रूप से भी विक्षिप्त था। परिजनों ने उक्त युवक की खोजबीन की गुहार तरैया थाना पुलिस से लगाई थी। रविवार को तरैया पुलिस को सूचना मिली कि भटगाई गांव स्थित एक पोखर भिंड बासवारी के समीप एक युवक का शव पानी में तैर रहा है। जिसके बाद तरैया पुलिस टीम ने मौके पर पहुचकर शव को बाहर निकलवाया तथा शव की शिनाख्त कराई गई तो एक पखवाड़े पूर्व लापता युवक के रूप में की गई। जिसके बाद पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया तथा आगें की कार्रवाई में जुट गई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post