![]() |
| मढ़ौरा के ओलहनपुर से बरामद अवैध पटाखा, बारूद और विस्फोटक सामग्री को न्यायालय के आदेश पर कड़ी सुरक्षा के बीच नष्ट किया गया। |
मढ़ौरा। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओलहनपुर गांव से पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखा और विस्फोटक को जब्त किया था। जप्त अवैध पटाखा, बारूद और विस्फोटक सामग्रियों को मंगलवार को मढ़ौरा थाना परिसर से सटे खेल मैदान के समीप सुरक्षित तरीके से विनष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई न्यायालय से प्राप्त आदेश के अनुपालन में किया गया। जहां पर मढ़ौरा अंचल अधिकारी सह दंडाधिकारी कृष्ण कुमार सौरभ की प्रत्यक्ष देखरेख और पुलिस पदाधिकारियों में डीएसपी सविंदर कुमार दास, थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद समेत अन्य की उपस्थिति में संपन्न हुई। बता दें कि मढ़ौरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर ओलहनपुर गांव से दण्डाधिकारी सह तत्कालीन सीओ अंबपाली यादव एवं तत्कालीन थानाध्यक्ष अजय कुमार की मौजूदगी में 13 अक्टूबर 2025 को अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्रियों और घरों पर छापेमारी की थी। इस दौरान भारी मात्रा में एल्युमिनियम पाउडर, गंधक, कोयला, सुतली, कच्चे बम, निर्मित और अर्धनिर्मित पटाखे तथा विभिन्न ब्रांडेड एवं गैर-ब्रांडेड पटाखों के सैकड़ों डिब्बे और कार्जन जप्त किए गए थे। पुलिस ने इस मामले में विस्फोटक अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी संख्या 691/25 दर्ज करते हुए मुख्य आरोपियों औरंगजेब उर्फ फिरंगी, शमशाद अली आदि के खिलाफ नामजद कार एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था। सुरक्षा कारणों से जप्त किए गए इन खतरनाक विस्फोटकों को थाने में रखना जोखिम भरा था, जिसे ध्यान में रखते हुए कोर्ट से प्राप्त आदेश के बाद मंगलवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच दंडाधिकारी की मौजूदगी में इन्हें विनष्ट कर दिया गया। विनष्ट के दौरान कई ट्रैक्टर ट्रेलर पर लाद खुदाई की गई पानी भरे गड्ढे में रख पूरी तरह से विनष्ट की स्थिति में जेसीबी द्वारा फिर मिट्टी डाल ढंका गया।

Post a Comment