Top News

25 हजार के इनामी सुदामा सिंह पटना से गिरफ्तार, रियल एस्टेट कंपनी ठगी का आरोप

25 हजार के इनामी सुदामा सिंह की गिरफ्तारी, रियल एस्टेट ठगी का आरोप
मढ़ौरा के 25 हजार के इनामी सुदामा सिंह को STF और पटना पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया। रियल एस्टेट कंपनी के जरिए जमीन दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में कार्रवाई

 

संजीव कुमार

छपरा तक। जिले के मढ़ौरा नगर धेनुकी निवासी जदयू नेता रहे स्व. राजेंद्र सिंह के पुत्र रियल एस्टेट कारोबारी सुदामा सिंह का पटना में गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में चर्चाएं तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन काल में राजनीतिक रसूख रखने वाले परिवार का नाम सामने आने पर कोई मुंह नहीं खोल रहा है। सुदामा के पिता स्व. राजेंद्र सिंह समता पार्टी के समय से नीतीश कुमार के पार्टी से जीवनकाल तक जुड़े थे। उनके तबियत खराब होने की सूचना पर तत्कालिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो बार उनके घर मिलने पहुंचे थे। चार भाईयों में बड़े सुदामा सिंह के छोटे भाई बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह फिलहाल मढ़ौरा जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर है। 


सुदामा सिंह का नाम पटना टॉप-10 में था शामिल 


​एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई में सुदामा सिंह की गिरफ्तारी की गई है। 25 हजार के इनामी सुदामा सिंह का नाम पटना जिला के टॉप-10 वांछित में नाम शामिल था। 11 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर बिहटा,अमहरा स्थित लई चौक ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर वांछित को गिरफ्तार किया गया। सुदामा सिंह ने जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर कबीर कॉलोनाइज़र एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड' नामक एक रियल एस्टेट कंपनी बनाई थी। इस कंपनी की आड़ में उसके द्वारा कई भोले-भाले लोगों को जमीन दिलाने का झांसा दिया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post