Top News

मढ़ौरा में बिजली टावर लगाने पहुंची टीम लौटी वापस, हाईकोर्ट के स्थगन से रुका काम

मढ़ौरा के लेरुआं में बिजली टावर लगाने पहुंची टीम हाईकोर्ट के स्थगन के बाद वापस लौटी
मढ़ौरा प्रखंड के लेरुआं में छपरा-महाराजगंज संचरण लाइन का टावर लगाने पहुंची टीम हाईकोर्ट में अपील और स्थगन की जानकारी मिलने के बाद वापस लौट गई।
 

मढ़ौरा प्रखंड के लेरुआं में महराजगंज लाइन टावर का म कराने गयी एक टीम को उच्च न्यायालय में दायर अपील एवं सुनवाई तक कार्य स्थगन के आदेश के कारण वापस लौट जाना पड़ा। राजस्व अधिकारी सुनिल कुमार ने बताया कि विधुत कार्यपालक अभियंता संचार व एसडीओ के आदेश पर लेरुआं निवासी विकास कुमार के रैयती भुमि पर छपरा महराजगंज संचरण लाइन टावर लगाना था। उक्त रैयत के द्वारा अत्यधिक मुआवजा की मांग एवं अपने निजी कार्य को लेकर रोक लगाया गया था। सोमवार को जब पुरी टीम कार्राई हेतु पहुंची तो रैयत ने उच्च न्यायालय में अपील का कागजात प्रस्तुत किया। उच्च न्यायालय में अपील एवं स्थगन की जानकारी के बाद पहुंची टीम वापस लौट गयी।

Post a Comment

Previous Post Next Post