Top News

टीवी एक्टर अखिलेन्द्र मिश्रा के भाई का मढ़ौरा में हुआ मोतियाबिंद का आप्रेशन


मढ़ौरा। टीवी के मशहूर अभिनेता छपरा निवासी अखिलेन्द्र मिश्रा के भाई का आयुष्मान से निःशुल्क मोतियाबिंद का सर्जरी मढ़ौरा में सम्पन्न हुआ। मढ़ौरा नगर स्थित अखिलेश्वरी आई हॉस्पिटल के नेत्र चिकित्सा यूनिट में आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क मोतियाबिंद का सर्जरी किया गया। सोमवार को सिवान जिले के दरौंदा प्रखंड के कोल्हुआ निवासी और चर्चित टीवी धारावाहिक चंद्रकांता से प्रसिद्ध अखिलेन्द्र मिश्रा के चचेरे भाई जगरनाथ मिश्रा का सर्जरी किया गया। सर्जरी उपरांत जांच में आंख पूरी तरह स्वस्थ और सामान्य स्थिति में पाई गई। इस दौरान जगन्नाथ मिश्रा ने मिलकर अस्पताल की सुविधा एवं सेवा की प्रशंसा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post