![]() |
| बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के उपचार और स्वास्थ्य जांच के लिए पशु चिकित्सा कैंप संचालित किए जा रहे हैं, जबकि रिविलगंज में पशु चारा वितरण किया जा रहा है। |
रंजन श्रीवास्तव | सारण,(छपरा)। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित निकालने एवं राहत पहुंचाने के साथ-साथ उनके पशुधन का संरक्षण सुनिश्चित करना भी है। इसी क्रम में छपरा सदर प्रखंड में लगातार पशु चिकित्सा कैंप संचालित कर पशुओं का उपचार एवं स्वास्थ्य जांच की जा रही है, जबकि छपरा सदर के मुस्सेपुर गाँव में भी पशुधन संरक्षण के तहत पशुओं के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं एवंं दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पशु चिकित्सकों एवं चिकित्सा दल द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच, आवश्यक उपचार एवं दवा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के पशुधन को समय पर चिकित्सा, चारा एवं आवश्यक संरक्षण सुविधाएं उपलब्ध हों। रिविलगंज प्रखंड में पशुधन संरक्षण के तहत पशु चारा वितरण किया जा रहा है।

Post a Comment