Top News

12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की अहम बैठक संपन्न:…...

छपरा में 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक करते DLSA सचिव राजीव कुमार व न्यायिक पदाधिकारी

सारण (छपरा )। ​अनंत सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सारण छपरा; के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता एवं तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज दिनांक 03 सितंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), सारण के सचिव  राजीव कुमार ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला विधिज्ञ संघ के सचिव  शशि भूषण तिवारी सहित जिले के वरिष्ठ न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

​बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय वादों के निष्पादन, पक्षकारों की सुविधा तथा विभिन्न कानूनी पहलुओं पर बिंदुवार विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

प्राधिकार के सचिव श्री राजीव कुमार ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी लोक अदालत के लिए अब तक लगभग 7,000 (सात हजार) नोटिस निर्गत किए जा चुके हैं। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि शेष वादों में नोटिसों की शत-प्रतिशत और ससमय तामिला सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत के मंच पर उपस्थित होकर अपने मामलों का निष्पादन करा सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post