तरैया,(सारण)। सरकार की ओर से चलाये जा रहे आमजनों के कल्याण और उनके समस्याओं के निराकरण के लिए पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं और सरकारी योजनाओं से जुड़े उनके कार्य एवं शिकायतों का पंचायत स्तर पर समाधान किया जा रहा है। जिले के 20 प्रखंडों के 318 पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों में अब तक 17,561 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें लगभग 16252 आवेदनों को निष्पादित किया जा चुका है, जबकि 868 आवेदन लंबित है। वही 441आवेदन विभिन्न कारणों से अस्वीकृत किए गए है। मंगलवार को तरैया प्रखंड के चैनपुर पंचायत के पंचायत भवन सह निरीक्षण भवन परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बिहार विधानसभा याचिका समिति के अध्यक्ष सह तरैया विधायक जनक सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, मुखिया जयश्री देवी समेत अन्य पदाधिकारियों ने विधिवत फीता काट कर किया। शिविर में राशन कार्ड, बिजली बिल में सुधार, दाखिल-खारिज, नल-जल योजना समेत विभिन्न मामलों से संबंधित 16 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें छह मामलों को मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि 10 आवेदन सम्बंधित पदाधिकारी को जांच के लिए प्रक्रियाधीन हैं।


Post a Comment