Top News

यूट्यूबर पर प्राथमिकी के लिए प्रधानाध्यापिका ने थाना में दी आवेदन

 

मढ़ौरा के टेहटी मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका यूट्यूबर पर प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन सौंपते हुए
मढ़ौरा के टेहटी विद्यालय में परीक्षा के दौरान हंगामा करने वाले यूट्यूबर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करातीं एचएम

मढ़ौरा। 

प्रखंड के टेहटी सरकारी मध्य विधालय में एक यू-टुयूबर का विधालय परिसर में प्रवेश कर विडियो बनाने और वायरल करने के मामले में विधालय की एचएम ने थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। विधालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी शोभा शर्मा ने थाना को दिए आवेदन में कहा है कि दिनांक- 9 जुलाई 2026 को 2 बजे दोपहर में राकेश रंजन नामक एक यूट्रयूबर 5-6 अज्ञात व्यक्ति के साथ विधालय में प्रवेश कर विडियो बनाने लगा। उस समय विद्यालय में त्रैमासिक जांच परीक्षा संचालित की जा रही थी। बच्चें अपने-अपने कक्षा में बैठे हुए थे और शिक्षक-शिक्षिकाएं मोबाइल से प्रश्न पत्र को डाऊनलोड कर रहे थे। उसी बीच यूट्यूबर राकेश रंजन और उनके सहयोगी विधालय का माहौल दुषित करने लगे। जिसको लेकर शिक्षक शैलेश कुमार राम ने समझाने का प्रयास गया। फिर भी वे मानने को तैयार नही हुए। यूट्यूबर और उनके सहयोगियों ने भद्दी-भद्दी गाली और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विधालय के शिक्षक राकेश कुमार ने हाथ जोड़कर कार्यालय में बैठकर बात करने का आग्रह किया गया लेकिन वे मानने को तैयार नही हुए और काफी काफी शोर शराबा और हंगामा करते रहे। इससे विधालय में अफरातफरी मच गई। एचएम ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी। बाद में जिला शिक्षा पदाधिकारी को जानकारी दिया। डीईओ ने एक टिम गठित कर मामले की पड़ताल कराई और बीईओ को यूट्यूबर व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। बीईओ के निर्देश पर एचएम ने प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी को आवेदन दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post