![]() |
| संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, निचले इलाकों में 24 घंटे निगरानी |
तरैया, (सारण)। सारण तटबन्ध से सटे गंडक दियारा क्षेत्र के सगुनी राजवारा से लेकर, माधोपुर, अरदेवा, जिमदहा, चंचलिया, राजधानी, आकुचक, रसीदपुर, भटगाईं, मोलनापुर के ग्रामीणों में संभावित बाढ़ को लेकर दहशत का माहौल हो गया है। स्थानीय विधायक जनक सिंह, पूर्वी क्षेत्र के जिला पार्षद हरिशंकर सिंह उर्फ हरि सिंह, प्रखंड प्रमुख धनवीर कुमार सिंह विक्कू, जदयू नेता सह माधोपुर पंचायत के मुखिया सुशील कुमार सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में नियमित गंडक नदी के जलस्तर और संभावित बाढ़ को लेकर स्थलीय निरीक्षण कर रहे है। प्रशासनिक अधिकारी संभावित बाढ़ को देखते हुए हर संभव परिस्थिति का सामना करने के तैयार होने की बात कह रहे हैं।
जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता शेखर कुमार से दूरभाष पर संपर्क करने पर बताया कि गंडक नदी में नेपाल द्वारा गंडक बराज से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हालांकि अभी गंडक नदी का जलस्तर के खतरे के निशान से नीचे है। फिर भी लोगों से सजग रहने की अपील की गई है। जदयू नेता सह माधोपुर पंचायत के मुखिया सुशील सिंह ने माइकिंग कराकर दियारे क्षेत्र के लोगों से सतर्क व सजग रहने की अपील की। नेपाल में बाढ़ से हुई विनाश-लीला की खबरें भी लोगों को विगत बाढ़ की विभिषिका की यादें ताजा कर रही हैं। जिलाधिकारी सारण, नवनियुक्त पहले आईएएस अनुमण्डल पदाधिकारी भी सारण तटबंध का भ्रमण कर चुके हैं। स्थानीय दियारा क्षेत्रवासी कल शुक्रवार को खतरे का डेडलाइन बता रहे हैं। हलाँकि स्थानीय जिला प्रशासन किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए कटिबद्ध दिखता है। इधर गुरुवार की दोपहर बाद मढ़ौरा डीसीएलआर धनंजय त्रिपाठी, तरैया बीडीओं विभु विवेक, प्रभारी सीओं अजय कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू ने गंडक नदी के निचले क्षेत्र का भ्रमण किया और स्थिति का जायजा लिया।



Post a Comment