Top News

रक्षाबंधन से पहले लापता भाई की तलाश में बहनों की आंखें नम, बोलीं- भाई मिल जाए तो बांधेंगे राखी

भागलपुर में लापता भाई बादल मंडल की तलाश कर रही बहनें
रक्षाबंधन से पहले लापता भाई की तलाश, बहनों की आंखों में आंसू

 भागलपुर आज रक्षाबंधन का त्योहार  है, लेकिन भागलपुर की दो बहनों के लिए यह पर्व खुशियों की जगह इंतजार और दर्द लेकर आया है लुशी और शोभा अपने लापता भाई बादल मंडल की तलाश में हैं हाथ में राखी है और दिल में बस एक उम्मीद—भाई मिल जाए, तो उसकी कलाई पर राखी बांध सकें 2 दिन पहले भागलपुर के राघोपुर तटबंध के पास हुए नौका हादसे में बादल मंडल डूब गए थे। हादसे के बाद से उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और दोनों बहनें भाई के मिलने की आस लगाए बैठी हैं लुशी और शोभा ने बताया कि आज रक्षाबंधन का पर्व है अगर हादसे में लापता उनका भाई बादल मिल जाता है, तो वे सबसे पहले उसकी कलाई पर राखी बांधेंगी। बहनों के लिए इस वक्त त्योहार से ज्यादा जरूरी भाई की सुरक्षित वापसी है घटना की जानकारी मिलने के बाद भागलपुर की डीएम अलंकृता पांडेय भी पीड़ित परिवार और बहनों से मिलीं बहनों को रोते-बिलखते देखकर डीएम भी भावुक हो गईं उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी गंभीरता से बादल मंडल की तलाश करा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post