![]() |
| तरैया के पचड़ौर गांव के पास SH-104 पर पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। |
रंजन श्रीवास्तव
(छपरा तक) सारण। जिले के तरैया थाना क्षेत्र के पचड़ौर गांव के समीप गुरुवार को एसएच-104 मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे समेत तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नेवारी गांव की सलमा बेगम, उनका बेटे समसुद्दिन अंसारी तथा शाहनेवाजपुर गांव की जमीला खातून शामिल हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सलमा बेगम अपने बेटे समसुद्दिन अंसारी और भतीजी जमीला खातून के साथ अमनौर-परसा में अपने भाई से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान पचड़ौर के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप वैन लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment