Top News

सतजोड़ा बाजार में भरभराकर गिरा विशालकाय पीपल का पेड़, ठेला चालक की दबकर हुई मौत

 

सतजोड़ा बाजार पानापुर में विशालकाय पीपल का पेड़ गिरने के बाद घटनास्थल का दृश्य
सतजोड़ा बाजार में विशालकाय पीपल का पेड़ गिरने के बाद मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस।


रंजन श्रीवास्तव

(छपरा तक)। सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा बाजार में गुरुवार को अचानक एक पुराना विशालकाय पीपल का पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से ठेला चालक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिजौली गांव निवासी तेरस राय के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में अचानक पेड़ गिरने से अफरातफरी मच गई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही ठेला चालक पेड़ की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अंचल कार्यालय के राजस्व अधिकारी अभिषेक प्रणव एवं थानाध्यक्ष संजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद बिजौली गांव में मातम पसरा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post