Top News

कायाकल्प योजना के लिए बीडीओं ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

 

तरैया में कायाकल्प योजना के तहत सरकारी भवनों की मरम्मत को लेकर बीडीओ की जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
तरैया प्रखंड कार्यालय के किसान भवन में कायाकल्प योजना के तहत योजनाओं के चयन को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते बीडीओ विभु विवेक।


बीडीओ ने क्षतिग्रस्त सरकारी भवनों की मरम्मती के मांगे प्रस्ताव

रंजन श्रीवास्तव, (छपरा तक)

तरैया,(सारण) प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन के सभागार कक्ष में गुरुवार को बिहार सरकार की कायाकल्प योजना के तहत योजनाओं के चयन को लेकर तरैया बीडीओं विभु विवेक ने जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। बैठक में बीडीओं विभु विवेक और प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु ने पंचायतों के मुखिया और बीडीसी सदस्यों से अपील की और उन्होंने अपने-अपने पंचायतों में खराब सरकारी भवनों की मरम्मती और सुधार से जुड़ी योजनाओं के प्रस्ताव देने को कहा। बीडीओ ने बताया कि कायाकल्प योजना का मकसद सरकारी भवनों को ठीक करके उन्हें उपयोगी और बेहतर स्थिति में लाना है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से प्राथमिकता वाली योजनाएं चुनकर प्रस्ताव दें। बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, बिनोद कुमार सिंह, तारकेश्वर सिंह, नंदकिशोर साह, मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार यादव, पूर्व मुखिया बीरबहादुर राय, मुखिया ओमप्रकाश राम, अमित कुमार सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि पिंटू कुमार यादव और मुन्ना यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post