![]() |
| राजेन्द्र कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हिंदी भाषा के महत्व पर विचार रखे। |
छपरा। राजेन्द्र कॉलेज हिंदी विभाग के तत्वावधान में सोमवार को हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने भाषा के महत्व एवं उसकी उपयोगिता का चर्चा किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने भाषा मे कौशल एवं हुनर विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार सिन्हा ने हिंदी के विकास यात्रा एवं इसके संवैधानिक ढाँचे की चर्चा कीं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी अस्मिता की पहचान है। राष्ट्रीय एकता व अखण्डता को आगे बढ़ाने में हिंदी का अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने कहा हमसबों की राजभाषा हिंदी है। प्रत्येक भारतीय को अपने देश व भाषा पर गर्व है, अतः सबों को इसके संवर्द्धन का प्रयास करते रहना चाहिए। हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ बेठियार सिंह साहू ने हिंदी के बृहद स्वरूप एवं इस क्षेत्र में रोजगार के संभावनों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र का साहित्य जितना समृद्ध होगा वह आने वाली पीढ़ी को समृद्ध करते रहेगा। डॉ श्यामशरण ने हिंदी के अग्रेतर विकास हेतु आवश्यक पहल करने की चर्चा कीं। डॉ रविकांत सिंह ने हिंदी के समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया। डॉ सुनील प्रसाद ने हिंदी भाषा की उपयोगिता को दैनिक जीवन मे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने हिंदी भाषा के गौरव, उसके इतिहास और राष्ट्रीय एकता में उसकी भूमिका पर अपने विचार रखे। विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने कविता पाठ एवं भाषण किया। इस मौके पर गणित विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार मिश्रा, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना उपाध्याय, डॉ प्रत्युष कुमार सिंह, डॉ शुशील कुमार, डॉ दयानंद ठाकुर, वरीय सहायक हरिहर मोहन आदि शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की छात्रा रजनी कुमारी ने किया। मौके पर प्राची, रत्नेश राज, चाँदनी, अर्चना, देवांशी, अनन्या,
आनंद, काजल तथा महिमा द्वारा हिंदी विषय पर भाषण प्रस्तुत किया गया।

Post a Comment