Top News

हिंदी हमारी सांस्कृतिक विरासत और अभिव्यक्ति का माध्यम है - अर्जुन युवराज

 

हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा के महत्व पर विचार व्यक्त करते अर्जुन युवराज
हिंदी दिवस के अवसर पर तरैया के अर्जुन युवराज ने हिंदी को सांस्कृतिक विरासत और अभिव्यक्ति का माध्यम बताया।


तरैया, सारण । संपूर्ण भारत में हर वर्ष 14 सितंबर  को धूमधाम से हिंदी दिवस मनाया जाता है।हिंदी दिवस के अवसर पर तरैया प्रखण्ड के नेवारी निवासी समाजसेवी सह माध्यमिक शिक्षक नेता अर्जुन युवराज ने विचार व्यक्त  करते हुए सभी देश वासियों को शुभकामना दी है।विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा हिंदी हमारी सांस्कृतिक विरासत और अभिव्यक्ति का माध्यम है।हिंदी दिवस केवल एक दिन हिंदी का सम्मान करने का अवसर नहीं,बल्कि पूरे वर्ष अपनी भाषा के प्रति जिम्मेदारी समझने का संदेश देता है। हिंदी सिर्फ भाषा ही नहीं बल्कि हमारी पहचान है।हिंदी ही एक ऐसी प्रेम धागा है जो देश के विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों को एक सूत्र में बांधती है।हिंदी का विकास तभी संभव है,जब हम इसे  शिक्षा,तकनीक और दैनिक जीवन में अधिक से अधिक प्रयोग करेंगे।अपनी भाषा पर गर्व करना हमारी पहचान और संस्कृति से जुड़ने का माध्यम है।आधुनिक समय में हिंदी केवल किताबों साहित्य तक सीमित नहीं है,इंटरनेट,सोशल मीडिया,डिजिटल पत्रकारिता और मनोरंजन के क्षेत्रों में भी हिंदी का तेजी से विस्तार हुआ है।युवा पीढ़ी को हिंदी पढ़ने,लिखने और बोलने पर विशेष बल देने की जरूरत है

Post a Comment

Previous Post Next Post