| तामो मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर 37 पदक जीतने वाले छपरा के खिलाड़ी। |
छपरा, 09 सितंबर।
सिवान जिले में आयोजित राज्य स्तरीय तामो मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में सारण के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संपूर्ण राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 37 पदक अपने नाम किया है, जिनमें 19 स्वर्ण, 15 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। इस शानदार सफलता के साथ ही छपरा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।
कड़ी मेहनत और सटीक तकनीक का परिणाम:
कम संसाधनों के बावजूद छपरा के खिलाड़ियों ने उच्च कोटि का प्रदर्शन किया। टीम के कोच रवि शर्मा, विवेक कुमार, अमृत कुमार और आदित्य कुमार सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को आधुनिक और आक्रामक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। कोच विवेक कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को बेसिक नॉलेज के साथ-साथ ऐसी तकनीकें सिखाई जाती हैं, जिससे वे मुकाबले में पलक झपकते ही विपक्षी को मात दे सकें। पिछले कई वर्षों से छपरा के युवा जिला, राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे हैं, जिसकी गवाही इस बार की यह बड़ी जीत देती है।
स्वर्ण, रजत और कांस्य विजेताओं की सूची:
इस चैंपियनशिप में छपरा के कई उभरते सितारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
स्वर्ण पदक विजेता-
सुंदरम पासवान, शिवम कुमार, सत्यम कुमार, कृतिका सिंह, प्रकाश सोनी, खुशी कुमारी, संयम कुमार सिंह, आशु कुमारी, परिधि कुमारी, सोनाली कुमारी, अंशिका कुमारी, आदित्य कुमार सिंह, भारती कुमारी, साक्षी कुमारी, यशबर्धन कुमार, अंकित कुमार, श्रवण कुमार, रूबी कुमारी और ऋतु कुमारी।
रजत पदक विजेता-
अंकिता सिंह, अनीश राजा, विष्णु प्रिया, प्रीति कुमारी, इशांत शर्मा, पीहू कुमारी, रागनी कुमारी, रौशन राज, प्रखर प्रज्ञा, आदित्य कुमार यादव, समीक्षा कुमारी, अनुप कुमार, सौरभ यादव, प्रियांशु कुमार, स्नेहा कुमारी, संजू कुमारी और रिशव कुमार।
कांस्य पदक विजेता-
आशीष कुमार, विराट कुमार सिंह, अंश कुमार सिंह, पीयूष कुमार गुप्ता और प्रिंस कुमार शामिल है।
छपरा की इस अभूतपूर्व सफलता पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुकरेरा पंचायत के मुखिया मनोज कुमार महतो, भाजपा प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी डॉ. चरण दास, शिक्षक नेता विष्णु कुमार, संतोष कुमार सिंह, शैलेश यादव, रंजीत कुमार सिंह, सुमन कुमारी, सुनील कुमार, परमेश्वर श्रीवास्तव और विजय कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को फूल-मालाओं से स्वागत किया। सभी गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें समाज और जिले का नाम देशस्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
Post a Comment