Top News

होटल पैशन में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

 

​छापेमारी के दौरान कॉलेज के छात्र- छात्राएं और संदिग्ध गतिविधियां आईं सामने:

​छपरा, 09 सितंबर।

सारण जिला मुख्यालय स्थित भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल पैशन में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अचानक छापेमारी कर सनसनी फैला दी है। इस कार्रवाई के दौरान होटल के विभिन्न कमरों से कई जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि छपरा जंक्शन के आसपास दर्जनों होटल संचालित है। जिसमें धड़ल्ले से जिस्म फरोशी का धंधा चलता है। लेकिन पुलिस की कार्रवाई गाहे विगाहे महीने दो महीने में एक बार हो जाती है। हालांकि इस संबंध में स्थानीय शहरवासियों का कहना है कि केवल खानापूर्ति करने के लिए ही पुलिसिया कार्रवाई की जाती है। क्योंकि छपरा जंक्शन के आसपास दर्जनों होटल संचालित है जिसमें इस तरह के धंधे फल फूल रहे है।


होटल के वैध संचालन, लाइसेंस और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जांच में जुटी पुलिस:

​गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के बाद उसकी सत्यापन की गई। सत्यापित करने के बाद ही पुलिस की टीम ने सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से होटल में प्रवेश किया और कमरों की गहनता पूर्वक तलाशी ली गई। पकड़े गए सभी युवकों और युवतियों को तुरंत पूछताछ के लिए भगवान बाजार थाना लाया गया। इस संबंध में सदर एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि होटल में अवैध और संदिग्ध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह ठोस कदम उठाया गया। पुलिस अब होटल के वैध संचालन, लाइसेंस और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी बारीकी से जांच कर रही है।​प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले में दंडाधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद होटल को सील करने की कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस रैकेट का संचालन कौन कर रहा था और इसमें कौन- कौन लोग संलिप्त हैं।


कम उम्र के युवक और युवतियों के नेटवर्क की जांच जारी: 

​सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब पुलिस होटल में छापेमारी कर रही थी, उस दौरान एक बिहार होमगार्ड के जवान को भी मौके से हिरासत में लिया गया था, लेकिन आरोप है कि उसे छापेमारी दल द्वारा बाद में वहां से जाने दिया गया। इस सेक्स रैकेट की तह तक जाने पर यह बात सामने आई कि पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई युवतियां कॉलेज में पढ़ाई के नाम पर अपने घरों से शहर में आई थीं। वहीं, पकड़े गए युवक स्थानीय शहरी क्षेत्रों के अलावा कुछ नजदीकी ग्रामीण इलाकों से ताल्लुक रखते हैं। ​यह घटना एक बार फिर शहर के होटलों में चल रहे इस तरह के अवैध धंधों पर सवालिया निशान खड़े करती है। प्रशासन और पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कम उम्र के छात्र- छात्राओं और युवाओं को इस तरह के मामलों में फंसाने या इस नेटवर्क से जोड़ने में किन दलालों की सक्रिय भूमिका थी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post