![]() |
| गरखा थाना क्षेत्र के केवानी गांव स्थित सतुआरा घाट पर नदी में अज्ञात शव मिलने के बाद मौके पर जुटी भीड़। |
गरखा (सारण)। जिले के गरखा थाना क्षेत्र के केवानी गांव स्थित सतुआरा घाट पर मंगलवार की देर शाम नदी में एक अज्ञात शव तैरता हुआ दिखाई देने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई और तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। जानकारी के अनुसार केवानी पुल से लगभग 100 मीटर पूरब सतुआरा घाट पर स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में एक शव को तैरते हुए देखा। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के कई गांवों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंचने लगे। शव को देखने के लिए नदी किनारे भारी भीड़ जमा हो गई। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण एवं पूर्व सरपंच राजकिशोर राम ने बताया कि मंगलवार की देर शाम ही इसकी सूचना गरखा थाना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही गरखा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन काफी अंधेरा हो जाने के कारण टॉर्च की रोशनी में देखा गया। अंधेरे और नदी में पानी अधिक होने के कारण पुलिस ने शव को रात में नहीं निकाला और सुबह निकालने का आश्वासन देकर वापस लौट गई।
इधर बुधवार की सुबह होते ही फिर से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण नदी किनारे शव को देखने के लिए पहुंच गए। समाचार प्रेषण तक पुलिस द्वारा शव को नदी से बाहर निकलाने का प्रयास जारी था
शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान और मौत के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया हैं।

Post a Comment