Top News

बेटी के जन्मदिन पर पिता ने पेश की सेवा की मिशाल, विद्यालय के बच्चों को शुद्ध पेयजल के लिए भेंट की वाटर प्यूरिफायर

 

बेटी के जन्मदिन पर स्कूल के बच्चों के लिए वाटर प्यूरिफायर भेंट करते नितेश कुमार
नितेश कुमार ने बेटी एस. निष्ठा के तीसरे जन्मदिन पर विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए वाटर प्यूरिफायर भेंट किया।


रंजन श्रीवास्तव, (छपरा तक) तरैया (सारण)। बेटियों के जन्मोत्सव को काफी यादगार पल बनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की पहल पर मंझोपुर गांव निवासी महेश प्रसाद गुप्ता के पुत्र एवं निष्ठा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नितेश कुमार ने अपनी लाडली बिटिया एस. निष्ठा के तीसरे जन्मोत्सव पर उच्च माध्यमिक विद्यालय पचरौड़ रसीदपुर, तरैया को वाटर प्यूरिफायर भेंट किया। नितेश कुमार ने बताया कि वे अपनी बिटिया का जन्मोत्सव अंग्रेजी तिथि के बजाय हिंदी पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन मनाते हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर घर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के बाद विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश को वाटर प्यूरिफायर सौंपा और कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा वाटर प्यूरिफायर का उपयोग विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने बिटिया निष्ठा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया जाता है कि निष्ठा के जन्मोत्सव पर सामाजिक सेवा की यह पहल पहली बार नहीं है। पहले जन्मोत्सव के अवसर पर एक विद्यालय को 22 पंखे भेंट किए गए थे, जबकि दूसरे जन्मोत्सव पर भी दूसरे विद्यालय को वाटर प्यूरिफायर प्रदान किया गया था।


तीसरे जन्मोत्सव पर भी सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों के हित में यह पहल जारी रखी गई। इस अवसर पर विकास कुमार सिंह, समाजसेवी राणा प्रताप सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश  सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं बिटिया के जन्मोत्सव को सामाजिक सेवा और जरूरतमंद विद्यार्थियों के हित से जोड़ने की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post