Top News

सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

 

पीएमसीएच पटना में सबडर्मल इम्प्लांट रिमूवल प्रशिक्षण कार्यशाला में चिकित्सक
पटना के पीएमसीएच में सबडर्मल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। पीएमसीएच समेत 5 संस्थानों के 10 चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया गया।


•10 चिकित्सकों को दिया गया प्रशिक्षण 

•राज्य स्वास्थ्य समिति एवं पीएमसीएच के तत्वाधान में कार्यशाला का हुआ आयोजन 


पटना- राज्य स्वास्थ्य समिति एवं पीएमसीएच के तत्वाधान में दिनांक 11 एवं 12 सितंबर को पीएमसीएच के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में सेवा प्रदाताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शनिवार को समापन किया गया. प्रशिक्षण कार्यशाला पीएसआई इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया. कार्यशाला में कुल 10 विशेषज्ञों को सबडरमल इम्प्लांट को निकालने के लिए प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण डॉ. मीनू शरण, राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर, एवं प्रोफेसर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, पीएमसीएच तथा राज्य मास्टर ट्रेनर एवं विभागाध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, पीएमसीएच प्रोफेसर डॉ. के. मंजू द्वारा दिया गया. दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह एवं मुख्य प्रशिक्षकों डॉ. मीनू शरण एवं डॉ. के. मंजू द्वारा प्रदान किया गया. 

10 चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया गया. इनमे पीएमसीएच से 4, नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से 2, गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल से 2, एम्स से 1 एवं ईएसआईसी, बिहटा से 1 चिकित्सक शामिल रहे. मालुम हो कि पटना जिला अंतर्गत 5 अस्पतालों पीएमसीएच, नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल, एम्स एवं ईएसआईसी, बिहटा में सबडरमल इम्प्लांट लगाने की सुविधा उपलब्ध है. 


मालूम हो कि अगर कोई महिला बीच में ही गर्भधारण करना चाहती है तो वह सब डरमल इम्प्लांट निकालने के कुछ दिनों में ही गर्भधारण के लिए तैयार हो जाती है. यह इसे अन्य उपलब्ध अस्थायी साधनों की तुलना में इसे विशेष बनाता है. यदि कोई महिला गर्भधारण में प्राथमिकता के आधार पर तीन साल साल की देरी करना चाहती है, तो इसमें सब डर्मल इम्प्लांट प्रभावी है.  


प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षकों, प्रतिभागी एवं पीएसआई इंडिया की तरफ से मोहम्मद मिराजउद्दीन अंसारी, ज्योति कुमारी, संजीव कुमार सिंह एवं मोहम्मद जीशान आसिफ मौजूद रहे.


Post a Comment

Previous Post Next Post