![]() |
| मांझी विधानसभा क्षेत्र के विधायक का जन्मदिन जलालपुर स्थित कार्यालय परिसर में समर्थकों और जनता ने धूमधाम से मनाया। केक काटकर विधायक के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। |
छपरा । मांझी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को जलालपुर स्थित कार्यालय परिसर में समर्थकों एवं क्षेत्र की जनता द्वारा केक काटकर उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में जनता जनार्दन, समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोगों ने अपने प्रिय विधायक के प्रति स्नेह, सम्मान और विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनता के हित में उनका योगदान सराहनीय है।
इस अवसर पर राजन तिवारी ,जागा सिंह, बिमल तिवारी ,प्रमुख अखिलेश पासवान,मुकेश कुमार सिंह, लगन देव् तिवारी, ओमप्रकाश गिरी, सत्य किशोर पूरी, विशाल सिंह मुकेश सिंह सगड्डी, राजेश सिंह जलालपुर, रमन सिंह मुखिया, सहित एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। सभी ने विधायक के प्रति अपना स्नेह एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
समारोह के दौरान कार्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। समर्थकों ने एकजुट होकर विधायक के जन्मदिन को यादगार बनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment